Skip to main content

देवभूमि एक इतिहास

इतिहास

"खण्डाः पञ्च हिमालयस्य कथिताः नैपालकूमाँचंलौ।
केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिमः॥
अर्थात,
 हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कुर्मांचल (कुमाऊँ), केदारखण्ड (गढ़वाल), जालन्धर (हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पाँच खण्ड है।
  • पौराणिक ग्रन्थों में कुर्मांचल क्षेत्र मानसखण्ड के नाम से प्रसिद्व था। पौराणिक ग्रन्थों में उत्तरी हिमालय में सिद्धगन्धर्वयक्षकिन्नर जातियों की सृष्टि और इस सृष्टि का राजा कुबेर बताया गया हैं। कुबेर की राजधानी अलकापुरी (बद्रीनाथ से ऊपर) बताई जाती है। पुराणों के अनुसार राजा कुबेर के राज्य में आश्रम में ऋषि-मुनि तप व साधना करते थे। अंग्रेज़ इतिहासकारों के अनुसार हुण, सकास, नाग, खश आदि जातियाँ भी हिमालय क्षेत्र में निवास करती थी। पौराणिक ग्रन्थों में केदार खण्ड व मानस खण्ड के नाम से इस क्षेत्र का व्यापक उल्लेख है। इस क्षेत्र को देव-भूमि व तपोभूमि माना गया है।
  • मानस खण्ड का कुर्मांचल व कुमाऊँ नाम चन्द राजाओं के शासन काल में प्रचलित हुआ। कुर्मांचल पर चन्द राजाओं का शासन कत्यूरियों के बाद प्रारम्भ होकर सन 1790 तक रहा। सन 1790 में नेपाल की गोरखा सेना ने कुमाऊँ पर आक्रमण कर कुमाऊँ राज्य को अपने आधीन कर लिया। गोरखाओं का कुमाऊँ पर सन 1790 से 1815 तक शासन रहा। सन 1815 में अंग्रेंजो से अन्तिम बार परास्त होने के उपरान्त गोरखा सेना नेपाल वापस चली गई किन्तु अंग्रेजों ने कुमाऊँ का शासन चन्द राजाओं को न देकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन कर दिया। इस प्रकार कुमाऊँ पर अंग्रेजो का शासन 1815 से आरम्भ हुआ।

संयुक्त प्रांत का भाग उत्तराखण्ड, 1903
  • ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार केदार खण्ड कई गढ़ों (किले) में विभक्त था। इन गढ़ों के अलग-अलग राजा थे जिनका अपना-अपना आधिपत्य क्षेत्र था। इतिहासकारों के अनुसार पँवार वंश के राजा ने इन गढ़ों को अपने अधीनकर एकीकृत गढ़वाल राज्य की स्थापना की और श्रीनगर को अपनी राजधानी बनाया। केदार खण्ड का गढ़वाल नाम तभी प्रचलित हुआ। सन 1803 में नेपाल की गोरखा सेना ने गढ़वाल राज्य पर आक्रमण कर अपने अधीन कर लिया। यह आक्रमण लोकजन मेंगोरखाली के नाम से प्रसिद्ध है। महाराजा गढ़वाल ने नेपाल की गोरखा सेना के अधिपत्य से राज्य को मुक्त कराने के लिए अंग्रेजो से सहायता मांगी। अंग्रेज़ सेना ने नेपाल की गोरखा सेना को देहरादून के समीप सन 1815 में अन्तिम रूप से परास्त कर दिया। किन्तु गढ़वाल के तत्कालीन महाराजा द्वारा युद्ध व्यय की निर्धारित धनराशि का भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त करने के कारण अंग्रेजों ने सम्पूर्ण गढ़वाल राज्य राजा गढ़वाल को न सौंप कर अलकनन्दा-मन्दाकिनी के पूर्व का भाग ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शासन में सम्मिलित कर गढ़वाल के महाराजा को केवल टिहरी जिले (वर्तमान उत्तरकाशी सहित) का भू-भाग वापस किया। गढ़वाल के तत्कालीन महाराजा सुदर्शन शाह ने 28 दिसंबर 1815 को टिहरी नाम के स्थान पर जो भागीरथी और भिलंगना नदियों के संगम पर छोटा सा गाँव था, अपनी राजधानी स्थापित की। कुछ वर्षों के उपरान्त उनके उत्तराधिकारी महाराजा नरेन्द्र शाह ने ओड़ाथली नामक स्थान पर नरेन्द्रनगर नाम से दूसरी राजधानी स्थापित की। सन 1815 से देहरादून व पौड़ी गढ़वाल (वर्तमान चमोली जिला और रुद्रप्रयाग जिले का अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ विकास खण्ड सहित) अंग्रेजो के अधीन व टिहरी गढ़वाल महाराजा टिहरी के अधीन हुआ।
  • भारतीय गणतन्त्र में टिहरी राज्य का विलय अगस्त 1949 में हुआ और टिहरी को तत्कालीन संयुक्त प्रान्त (उ.प्र.) का एक जिला घोषित किया गया। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठ भूमि में सीमान्त क्षेत्रों के विकास की दृष्टि से सन 1960 में तीन सीमान्त जिले उत्तरकाशीचमोली व पिथौरागढ़ का गठन किया गया। एक नए राज्य के रुप में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के फलस्वरुप (उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000) उत्तराखण्ड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई। इसलिए इस दिन को उत्तराखण्ड में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • सन 1969 तक देहरादून को छोड़कर उत्तराखण्ड के सभी जिले कुमाऊँ मण्डल के अधीन थे। सन 1969 में गढ़वाल मण्डल की स्थापना की गई जिसका मुख्यालय पौड़ी बनाया गया। सन 1974 में देहरादून जिले को जो मेरठ प्रमण्डल में सम्मिलित था, गढ़वाल मण्डल में सम्मिलित कर लिया गया। इससे गढवाल मण्डल में जिलों की संख्या पाँच हो गई। 
  • कुमाऊँ मण्डल में नैनीतालअल्मोड़ापिथौरागढ़, तीन जिले सम्मिलित थे। सन 1994 में उधमसिंह नगर और सन 1997 में रुद्रप्रयागचम्पावत व बागेश्वर जिलों का गठन होने पर उत्तराखण्ड राज्य गठन से पूर्व गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डलों में छः-छः जिले सम्मिलित थे। उत्तराखण्ड राज्य मेंहरिद्वार जनपद के सम्मिलित किये जाने के पश्चात गढ़वाल मण्डल में सात और कुमाऊँ मण्डल में छः जिले सम्मिलित हैं। 
  • 1 जनवरी 2007 से राज्य का नाम "उत्तरांचल" से बदलकर "उत्तराखण्ड" कर दिया गया है।

Popular posts from this blog

गढवाली WhatsApp जोक्स आदि के शौकीनों के लिये रैबार | Message for Garhwali WhatsApp Joke's Lovers

Garhwali Whatsapp Jokes देवभूमि दर्शन पेश करतेंं हैं गढवाली WhatsApp जिसके माध्यम से आप गढवाली जोक्स, शायरी, आदि मजेदार सामग्री का आनंद लें सकतें हैं। आप हमें गढवाली भाषा में अपने WhatsApp संदेश भी भेज सकतें हैं। संदेश के माध्यम से आप हमें निम्नलिखित प्रकार की सामग्री भेज सकतें हैं: जोक्स | Joke's शायरी | Shayari Funny पिक्चर (ग़ढवाल से सम्बंधित) | Funny Picture's संदेश (उत्तराखण्ड से सम्बंधित) | Message's वीडियोज आदि | Videos and etc. नोट: मैसेज भेजते समय अपना नाम व गाँव का नाम जरूर भेजें।  *मैसेज भेजने हेतु सम्पर्क सूत्र में जाकर किसी भी एक माध्यम को चुनिये और संदेश भेजें

गढवाली जोक in शायरी Style | Garhwali Shayari Joke

Joke's in Garhwali Shayari  एक नौनि पाणी का पंदेरा मा दिख ग्याई, तैंकी तस्वीर मेरा दिल मा छपी ग्याई।  जब तक मि अपणी दिल की बात तेंं मा बतौंदू, माँ कसम तबारी तैन बोली: भैजी तुमारू भाण्डू भरै ग्याई॥

गढवाली-कुमाऊनी कवियों के लिए रैबार । Message for Garhwali-Kumaoni Poets

आप सभी गढवाली व कुमाऊनी भाषाओं के प्रेमियों को हमारा नमष्कार। यदि आप गढवाली या कुमाऊनी भाषाओं में कविताएँ, चुटकुलें आदि लिखनेंं में रुचि रखतें हैं परंतु आपके द्वारा लिखी गयी कविताओं को उचित मार्गदर्शन अथवा मूल्य नहीं मिल पाता तो हम आपका अभिनंदन करतें हैं।  आप अपनी लिखी गयी कविता अथवा चुटकुलों आदि को हमें फेसबुक पेज के माध्यम से या ई-मेल द्वारा भेज सकतें हैं। आपकी द्वारा लिखी गयी कविताओं को हम ब्लोग व फेसबुक पेज के माध्यम से उत्तराखण्ड की जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।