Skip to main content

बारे मेंं

उत्तराखण्ड राज्य परिचय:


Uttarakhand map details
Uttarakhand
  • देवभूमि उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक अमूल्य राज्य हैं। जिसका निर्माण 9 नवम्बर 2000,को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन 2000 से 2006 तक यह उत्तराञ्चल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत (चीन) और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं।
  • देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है।
  • राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना 1953 मे की गई थी और यह अन्ततः 2007 में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है।

Comments

ad

Popular posts from this blog

गढवाली WhatsApp जोक्स आदि के शौकीनों के लिये रैबार | Message for Garhwali WhatsApp Joke's Lovers

Garhwali Whatsapp Jokes देवभूमि दर्शन पेश करतेंं हैं गढवाली WhatsApp जिसके माध्यम से आप गढवाली जोक्स, शायरी, आदि मजेदार सामग्री का आनंद लें सकतें हैं। आप हमें गढवाली भाषा में अपने WhatsApp संदेश भी भेज सकतें हैं। संदेश के माध्यम से आप हमें निम्नलिखित प्रकार की सामग्री भेज सकतें हैं: जोक्स | Joke's शायरी | Shayari Funny पिक्चर (ग़ढवाल से सम्बंधित) | Funny Picture's संदेश (उत्तराखण्ड से सम्बंधित) | Message's वीडियोज आदि | Videos and etc. नोट: मैसेज भेजते समय अपना नाम व गाँव का नाम जरूर भेजें।  *मैसेज भेजने हेतु सम्पर्क सूत्र में जाकर किसी भी एक माध्यम को चुनिये और संदेश भेजें

गढवाली जोक in शायरी Style | Garhwali Shayari Joke

Joke's in Garhwali Shayari  एक नौनि पाणी का पंदेरा मा दिख ग्याई, तैंकी तस्वीर मेरा दिल मा छपी ग्याई।  जब तक मि अपणी दिल की बात तेंं मा बतौंदू, माँ कसम तबारी तैन बोली: भैजी तुमारू भाण्डू भरै ग्याई॥

प्रागैतिहासिक काल | Prehistoric Time | History 1 A

उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों से प्राप्त होने वाले पाषाणोपकरण, गुफा, शैल-चित्र, कंकाल मृदभाण्ड तथा धातु-उपकरण प्रागैतिहासिक काल में मानव निवास की पुष्टि करते हैं। इस काल के प्रमुख साक्ष्य निम्न प्रकार से हैं‌: लाखु गुफा: 1963 में खोजे गए लाखु उड्यार जो कि अल्मोड़ा के बाड़ेछीना के पास दलबैंड पर स्थित हैं, से मानव व पशुओं के चित्र प्राप्त हुए हैं। मानव आकृतियोंं को अकेला या समूह में नृत्य कहते दिखाया गया हैं। विभिन्न पशु-पक्षियों का भी चित्रण किया गया हैं। इसके अलावा, चित्रों को रंगोंं से भी सजाया गया हैं।